cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़सहसपुर लोहारा

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज सहसपुर लोहारा में नवीन पुलिस थाना भवन का किया लोकार्पण 

photo output

उप मुख्यमंत्री ने आज से लागू होने वाले तीन नए कानून के प्रावधानों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी
  
 कवर्धा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज सहसपुर लोहारा में नवीन पुलिस थाना भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव उपस्थित थे। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने नवीन पुलिस थाना भवन लोकार्पण की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोकार्पण करने के बाद थाना भवन का निरीक्षण किया।


उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यह नया थाना भवन क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस भवन से पुलिस बल को अपने कार्यों को और अधिक प्रभावी तरीके से संपन्न करने में सहायता मिलेगी। इस तरह के प्रयास स्थानीय निवासियों के बीच सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देते हैं और सरकार की कानून और व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

99decb51 34a2 4cbd bfef a93a0a8ab8ff 1

उप मुख्यमंत्री ने इस दौरान आज से लागू होने वाले तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS ), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS ) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कानून वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सरल करने के लिए लाया गया है। नये तीनों कानून, न्याय और नागरिक सुरक्षा के लिए लाए गए हैं।

3605fffb 87bd 406c 84a8 8938bc348143 1

उन्होंने कहा कि नये कानून के साथ हम सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ेगे तो ज्यादा बेहतर काम कर पाएंगे। उन्होंने आज 1 जुलाई से लागू होने वाले नये आपराधिक कानून के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यत: पुराने कानून ब्रिटिश काल से चले आ रहे थे। जिसे प्रासंगिक बनाने के लिए एवं निर्धारित समय-सीमा में प्रकरणों का समाधान करने के लिए परिवर्तन किया गया है।

इस बदलाव से अपराधियों के खिलाफ एफआईआर करने में दिक्कत नहीं होगी तथा गंभीर अपराधियों को प्रक्रिया का पालन करते हुए कड़ी कार्रवाई की जा सकेगी।

0af820f7 dad8 4b54 8ea4 d2f08cbcaa18 1

Related posts

सांसद संतोष पाण्डेय स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मुख्य समारोह में करेंगे ध्वाजारोहण

News Desk

RSS कार्यक्रम को लेकर शशि थरूर ने दी सफाई, कांग्रेस नेता के बयान से सियासी हलचल तेज

News Desk

निर्वाचन प्रक्रिया का अंतिम पड़ाव है मतगणना, प्रेक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण – रीना बाबासाहेब कंगाले

Muskan Sharma