cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़

ग्राम मथानी मे निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

dc1843eb 5111 4f95 bdf5 92003f664fbb 1

स्वास्थ विभाग द्वारा किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच

कबीरधाम जिले के कवर्धा विकासखंड अंतर्गत ग्राम मथानी मे स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर मे 60 मरीजों की जांच कर दवाई का वितरण किया गया। शिविर का ग्रामीणों ने खूब सराहना की।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद चंद्रवंशी ने बताया कि शिविर मे 60 ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच किया गया। जिसमे 1 खुजली, 2 आंख, 2 ब्लड प्रेशर, 6 सुगर, 1 माइग्रेन, 2 फंगल इन्फेक्शन, 1 बुखार, 3 सर्दी सहित अन्य लक्षण के मरीज पाए गए। सभी मरीजो को निःशुल्क दवाई वितरण किया गया। निःशुल्क स्वास्थ शिविर मे आर एम ए श्री धर्मराम मनहर, सीएचओ कुमारी भारती झरिया, कुमारी भावना कोसरे, आर एच ओ श्री उत्तम पोर्ते का विशेष योगदान रहा। उन्होंने कहा कि बीमारियों से बचने के लिए सभी को सावधानी रखने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया की गर्मी का मौसम चल रहा है, जिसमें लू एवं अन्य मोसमी बीमारी हो रही है। सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे।

Related posts

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के जे.आर.दानी गर्ल्स स्कूल के कार्यक्रम में हुए शामिल

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए:शव समेत हथियार बरामद; बीजापुर में दोनों ओर से अब भी गोलीबारी जारी जगदलपुर2 घंटे पहले

Muskan Sharma

कवर्धा में फिर दुष्कर्म का मामला, पीड़िता ने पुलिस आरक्षक पर लगाए गंभीर आरोप

News Desk