cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

कवर्धा में फिर दुष्कर्म का मामला, पीड़िता ने पुलिस आरक्षक पर लगाए गंभीर आरोप

कवर्धा में फिर दुष्कर्म का मामला, पीड़िता ने पुलिस आरक्षक पर लगाए गंभीर आरोप,


कवर्धा। जिले में एक बार फिर शोषण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंची और पुलिस आरक्षक पर गंभीर आरोप लगाए। युवती का कहना है कि आरोपी आरक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

आक्रोशित पीड़िता ने प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वह इक्ष्मृत्यु (स्वेच्छा से मृत्यु) की अनुमति मांगने को मजबूर होगी। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय पहुंचे अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल भी देखने को मिला।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता ने मुख्यमंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक गुहार पहुंचाने की बात कही है। वहीं प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार शिकायत की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।



Related posts

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

News Desk

16 जुलाई 2026 Horoscope: मेष, वृष, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

News Desk

रायपुर : मुख्यमंत्री साय से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सौजन्य मुलाकात

Muskan Sharma