cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 13-15 जून तक पहुंचेगा मानसून, आज रायपुर बस्तर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना

20240422120510 weather news

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून अंडमान-निकोबार पहुंच गया है। 31 मई तक यह केरल पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में मानसून के 13 से 15 जून के करीब पहुंचने की संभावना है।

पिछले साल भी मानसून ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 19 मई को ही दस्तक दी थी, लेकिन केरल में 9 दिन देरी से 8 जून को पहुंचा था। इस साल मानसून सामान्य तारीख से पहले ही केरल में दस्तक दे सकता है। वैसे केरल में मानसून आने की सामान्य तारीख 1 जून है।

आज रायपुर संभाग के दो जिलों और बस्तर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना है।

Related posts

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज भी बरसेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

News Desk

महाराष्ट्र के अस्पताल में अब तक 31 मरीजों की मौत:24 घंटे में 24 की जान गई थी, इनमें 12 बच्चे; आज 7 ने दम तोड़ा

Muskan Sharma

आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा किसकोड़ो – उप मुख्यमंत्रीशर्मा

News Desk