cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने किया प्रेस वार्ता, मीडिया से की कई मुद्दों पर चर्चा, देखिये विडियो कांग्रेस को लेकर उन्होंने क्या कहा

305480060 5347682125285484 744533228766428375 n

पूर्व मंत्री और कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने अपने निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बिजली को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा देश भर में अभी कांग्रेस का प्रदर्शन तो निराशाजनक रहा है तो अब देखते इसमें क्या करने वाले हैं

9 और 10 जुलाई को कांग्रेस की मैराथन बैठक को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा, कांग्रेस चुनाव हार चुकी है, कांग्रेस के पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है, 5 साल तक अब बैठक बैठक करते रहेंगे

दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर करने कहा कांग्रेस के पास मजबूत प्रत्याशी नहीं है सेटिंग करके मजबूत दिखाने का प्रयास करेगी

सरकार में संसदीय कार्य मंत्री ना होने को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा सीएम के पास संसदीय कार्य विभाग होना मतलब सबसे मजबूत व्यक्ति के पास है मुख्यमंत्री स्वयं ही विभागों को चलाने में सक्षम हैं

पटवारियों की हड़ताल को लेकर पूर्व मंत्री चंद्राकर ने कहा राजस्व मंत्री पटवारियों से कह चुके हैं कि वो अपना काम करें तहसीलदारों और एसडीएम से कहकर प्रत्यारोजित करने की बात भी उन्होंने कही है, इससे पटवारियों में उत्साह आना चाहिए

Related posts

सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक

News Desk

स्वतंत्रता दिवस पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर में करेंगे ध्वजारोहण

Muskan Sharma

विपक्ष में टूट का दौर तेज, NDA की ताकत बढ़ने के आसार; भाजपा ने आरोपों को किया खारिज

News Desk