cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़

CG Weather : कवर्धा सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

img 6301 1

रायपुर। आज सुबह से राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश के दौरान लोगों से सुरक्षित स्थानों में रहने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ में आज एक दर्जन से ज्‍यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्‍सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा शेष इलाकों में सामान्‍य बारिश के आसार हैं।

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश के मुंगेली प्रदेश रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बस्तर, बीजापुर, कांकेर, नारायणपुर, सुकमा, कोंडागांव और दंतेवाड़ा जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।

प्रदेश के गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, खैरारागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बस्तर, बीजापुर, कांकेर, नारायणपुर, सुकमा, कोंडागांव तथा दंतेवाड़ा जिले में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है।

Related posts

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

News Desk

मास्टर ट्रेनरों की बैठक : जिले में दोनों विधानसभा के लिए 24 मास्टर ट्रेनर नियुक्त, दिया गया आधारभूत प्रशिक्षण

Muskan Sharma

मृत कर्मचारी के परिवार को 1 करोड़ 10 लाख भुगतान करने के आदेश, कोर्ट ने बीमा कंपनी को लगाई फटकार

Muskan Sharma