cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

रायपुर में BJP प्रदेश कार्यसमिति बैठक 10 को, पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों की रणनीति पर होगी चर्चा

1159586 bjp office

रायपुर । प्रदेश की सत्ता हासिल करने के बाद अब भाजपा छत्तीसगढ़ के गांव और शहरों में भी सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है। प्रदेश स्‍तर पर इसकी रणनीति तैयार हो गई है। इसे अमलीजामा पहनाने के लिए प्रदेश मुख्‍यालय में 10 जुलाई को बड़ी बैठक बुलाई गई है। इसमें प्रदेश संगठन के नेताओं के साथ ही जिला से लेकर मंडल अध्‍यक्षों को बुलाया गया है। इस बैठक के साथ ही पार्टी राज्‍य में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएगी।

बता दें कि 2019 में हुए नगरीय निकाय चुनावें में बीजेपी राज्‍य के सभी 14 नगर निगमों में महापौर का चुनाव हार गई थी। ऐसे में पार्टी इस बार अभी से तैयारी में जुट गई है। पार्टी नेताओं के अनुसार 10 जुलाई को राजधानी में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। इसी बैठक के बाद पंचायत प्रतिनिधियों, मंडल और जिलाध्‍यक्षों की भी बैठक होगी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद इस बार नगरीय निकाय चुनाव में जहां एक तरफ महापौर और अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष कराने की तैयारी है, वहीं नगरीय निकाय के साथ ही पंचायत चुनाव भी कराने की तैयारी है। इसको लेकर बड़ा फैसला होना है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की 70 लाख से अधिक महिलाओं को काशी से बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद के साथ अंतरित की महतारी वंदन की राशि

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़ बारिश का येलो मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया 8 जिलों में

Muskan Sharma

अमृतकाल : छत्तीसगढ़ विजन @ 2047 : कृषि से संबंधित लक्ष्य, चुनौतियों पर विस्तृत मंथन

Muskan Sharma