cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)छत्तीसगढ़

वन मंडल कवर्धा के द्वारा ग्रामीणों के कौशल विकास एवं रोजगार मूलक कार्यों के लिए दिए जा रहे प्रशिक्षण

photo output 4 1

कवर्धा वन मंडल के वन परिक्षेत्र सहसपुर लोहारा के ग्राम जूनवानी में संयुक्त वन प्रबंधन के अंतर्गत वनांचल क्षेत्र में निवास करने वाले युवाओं को रोजगार के नए साधन , कौशल , शिक्षा को सृजित करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से वन मंडल कवर्धा के वन मंडल अधिकारी श्री शशि कुमार के मार्गदर्शन में दो पहिया वाहन रिपेयरिंग प्रशिक्षण व महिला सिलाई एवं मेकरम प्रशिक्षण कैंप का शुभारंभ किया गया।


प्रशिक्षण के प्रथम दिवस पर दो पहिया वाहन प्रशिक्षण में 30 युवाओं ने और सिलाई कढ़ाई एवं मेकरम वर्क प्रशिक्षण में 30 युवतियों ने पंजीयन कराया। वन मंडल के इस प्रयास के प्रति ग्रामीण वनांचल के युवाओं में कौशल उन्नयन हेतु खासा रुझान दिखाई दे रहा है।


युवाओं को प्रशिक्षण देने का कार्य अग्रणी स्किल डेवलपमेंट सोसाइटी शिवनी के द्वारा किया जा रहा है। अग्रणी स्किल डेवलपमेंट सोसाइटी शिवनी के फाउंडर श्री अनुज सक्सेना ने बताया की उनकी टीम न केवल युवाओं को प्रशिक्षण देने का कार्य करेगी अपितु उनके अच्छे प्लेसमेंट हेतु भी प्रयास करेगी। वन मंडल कवर्धा के इस प्रयास से कौशल प्राप्त युवाओं को स्वयं का रोजगार उत्पन्न करने में सहायता होगी एवं वे आत्मनिर्भर बन पाएंगे।

Related posts

कोल कारोबारियों की रिमांड आज खत्म, EOW आज रायपुर कोर्ट में करेगी पेश

Muskan Sharma

लापता पत्नी की खोज-खबर का फरियाद लेकर पति पहुंचा मुख्यमंत्री निवास, CM ने दिए SP को निर्देश

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़ को 7000 करोड़ की रेल सौगात : खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा रेल लाइन को मंजूरी, सीएम साय ने जताया आभार

News Desk