cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

तूफान में डूबी नाव, 36 घंटे बाद तांदुला जलाशय में मिला मछुआरे का शव

तूफान में डूबी नाव, 36 घंटे बाद तांदुला जलाशय में मिला मछुआरे का शव


बालोद (छत्तीसगढ़)। बालोद जिले के तांदुला जलाशय में गुरुवार शाम अचानक आए तेज आंधी-तूफान के कारण एक मछुआरे की नाव डूब गई। इस हादसे में ग्राम बोरिद निवासी सोमन कुमार निषाद (उम्र 40 वर्ष) लापता हो गए थे। करीब 36 घंटे की खोजबीन के बाद शनिवार सुबह उनका शव जलाशय में तैरता हुआ मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक मछुआरा सोमन निषाद रोज की तरह 1 मई की शाम थर्मोकोल से बनी डोंगा (छोटी नाव) के साथ तांदुला जलाशय में मछली पकड़ने गया था। लगभग शाम 5 बजे तेज आंधी, बारिश और लहरों के कारण उसकी डोंगा असंतुलित होकर पलट गई। इससे सोमन निषाद जलाशय में गिर गया और लापता हो गया।

रात 8 बजे तक जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजन चिंतित हो उठे और जलाशय की ओर उनकी तलाश में निकले। मौके पर बने अस्थायी मछुआरा कैंप में भी जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई।

शुक्रवार 2 मई को सुबह से लेकर शाम तक ग्रामीणों और मछुआरों ने नावों की मदद से तलाशी अभियान चलाया। इसके बाद NDRF की टीम ने भी सघन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। अंततः शनिवार सुबह सोमन निषाद का शव जलाशय में मिला, जिससे पूरे गांव और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

सोमन निषाद अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। परिवारजन इस दुर्घटना से सदमे में हैं। प्रशासन द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Related posts

BJP ने अजय सिंह को किया पार्टी से निलंबित, आदिवासियों के साथ अभद्रता का मामला

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़ में अब तक 460.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Muskan Sharma

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा के पदभार ग्रहण समारोह में की भागीदारी

News Desk