cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

दवाईयों और पोषण की चिंता हुई कम, ‘मोर विष्णु भैया’ ल धन्यवाद’ प्रेमलता शर्मा

mAHA 08


रायपुर

कांकेर के अघन नगर की  प्रेमलता शर्मा के लिए महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि जीवन में बुढ़ापे का सहारा बनकर आई है। उन्हें अब तक योजना की 30 किस्तें प्राप्त हो चुकी हैं, जिनका उपयोग वे अपने पोषण और दवाईयों की जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। 

 प्रेमलता शर्मा ने बताया कि उनके परिवार में चार सदस्य हैं। उनका बड़ा बेटा ज्योतिष और छोटा बेटा मैकेनिक हैं। उनके पति घर पर रहते हैं। ऐसे में महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि योजना से मिलने वाली राशि से वे अपनी जरूरी दवाईयां और पोषण संबंधी जरूरतें पूरी कर पाती हैं। यह राशि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ अपने दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने में संबल देती है। महतारी वंदन योजना शुरू करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए  प्रेमलता शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को स्नेहपूर्वक “मोर विष्णु भैया” ल बहुत-बहुत धन्यवाद कहा है। 

उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना से उन्हें आर्थिक मजबूती मिली है और बुढ़ापे में अपने छोटे-छोटे खर्चों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।  प्रेमलता शर्मा जैसी अन्य माताओं के लिए महतारी वंदन योजना आर्थिक सहायता से बढ़कर सम्मान, आत्मनिर्भरता और भरोसे का संबल बन रही है। 



Related posts

साय सरकार का बड़ा फैसला: रजनीश सिंह, सचिन सिंह बघेल, प्रीतपाल बेलचंदन, राकिशुन सिंह और दिनेश कश्यप बने जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष

News Desk

शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में तत्कालीन अधिकारियों पर शिकंजा, 6 अफसरों समेत 22 लोगों के नाम शामिल

News Desk

BJP छत्तीसगढ़ ने प्रकोष्ठों के संयोजक और सह-संयोजकों की नियुक्ति की; देखें पूरी सूची

News Desk