cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धा

40 वर्षों का राजनैतिक सफर बेदाग निकल गया – डॉ रमन सिंह

1718548837182431 4
कवर्धा।  राजपूत क्षत्रिय समाज कवर्धा द्वारा आयोजित महाराणा प्रताप जयंती समारोह में आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए।समारोह को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने महाराणा प्रताप जी के योगदान और उनके गौरवशाली इतिहास शौर्य का जिक्र करते हुए कहा महाराणा प्रताप जी के विषय जीतना जानो उतना अपने अंदर ऊर्जा का संचार होता है। हमे उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। नयी पीढ़ी को उनके शौर्य गाथा सुनाई बतायी जानी चाहिए। उन्होंने इस दौरान अपने राजनीतिक जीवन के शुरुआती संघर्ष को याद करते हुए कहा इस समाज और इसी वार्ड  के सहयोग से पार्षद से लेकर तीन बार मुख्यमंत्री तक का 40 वर्षों का राजनैतिक सफर बेदाग निकल गया। उन्होंने आयोजन के लिए समाज को बधाई दी ।
AVvXsEiEi3FISI9t33rOZcMfnbl1ok9trBSArdzdY4JzSKKmrWQu9eHKsmaaMS AruP5IwiKH775hX
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान करे मन में कभी गुरुर ना आए, समाज की सेवा करते मेरी जिंदगी जाए, उक्त बातें उप-मुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने आज रविवार को कवर्धा में आयोजित महाराणा प्रताप जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कही। समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह थे, उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की। अपने उद्बोधन में श्री शर्मा ने स्थानीय क्षत्रिय समाज की ओर से प्रस्तुत सभी मांग पत्रों को स्वीकार करते हुए और सभी मांगों के लिए अपनी हामी देते हुए कहा कि यह समाज सनातनी परंपरा और मान बिंदुओं के लिए प्राण लगा देने वाला समाज है। जब जब भी सनातनी समाज में कोई परेशानी होती है, तब तब इस समाज के नौजवान महाराणा प्रताप जी को याद करते हुए समाज की सेवा में उपस्थित हो जाते हैं। श्री शर्मा ने कहा कि महाराणा प्रताप हम सबके आदर्श हैं, आराध्य हैं, देवता समान हैं। द्वंद्व कहां तक पाला जाए, युद्ध कहां तक टाला जाए, तू भी राणा का वंशज, फेंक जहां तक भाला जाए। इन पंक्तियों के साथ उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सभा में गर्वित भावों की तरंगें बिखेर दीं।

Related posts

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्व कप विजय पर राज्य सरकार द्वारा आकांक्षा सत्यवंशी को ₹10 लाख की सम्मान राशि प्रदान करने की घोषणा

News Desk

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोड़ला का किया औचक निरीक्षण

News Desk

चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर 24 कर्मचारियों को थमाया नोटिस लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रशिक्षण में अनुपस्थित 24 कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दो दिवस में मांगा जवाब ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सहायक ग्रेड 2 सहित प्रधान पाठक एवं शिक्षकों को जारी हुआ कारण बताओं नोटिस

Muskan Sharma