cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

अब 25 जून तक बंद रहेंगे स्कूल, भीषण गर्मी के कारण छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई छुट्टियां

SCHOOL

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य के सभी स्कूलों में 25 जून तक अवकाश की घोषणा की है. अब राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल 25 जून तक बंद रहेंगे और 26 जून से खुलेंगे.

शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गर्मी और हीटवेव के कारण यह फैसला लिया गया है. प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी अपने पीक पर है. ज्यादातर लोग गर्मी से परेशान हैं. लू और धूप से आम लोगों को दिक्कत हो रही है. बच्चों को गर्मी में होने वाली परेशानी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है.अभिभावकों में भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है.

शिक्षा मंत्री ने बताया कि बड़ी संख्या में अभिभावकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के निवेदन आ रहे थे. इसके चलते सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को 26 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया है. इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

Related posts

Natural Habitat Of Wildlife: वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास की सुरक्षा और सह-अस्तित्व के सिद्धांतों के अनुरूप हो सभी गतिविधियों का संचालन : CM साय

News Desk

BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, निखिल सोनी की एंट्री से कई नेताओं की बढ़ी चुनौती

News Desk

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सांसद एवं कवर्धा राजपरिवार की रानी कृति देवी ने की मुलाकात

Muskan Sharma