cgdemandium.com
राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

सोनम वांगचुक मामले में कोर्ट का फैसला, सफदरजंग अस्पताल में जारी रहेगा इलाज

119 12


नई दिल्ली
सोनम वांगचुक को प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है. कोर्ट ने कहा कि उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए सरकार का उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला सही था. अदालत ने यह भी साफ किया कि इलाज से जुड़े सभी मेडिकल फैसले डॉक्टर, सोनम वांगचुक की सहमति के साथ लेंगे. फिलहाल उनकी निगरानी सफदरजंग अस्पताल और एम्स के डॉक्टरों की टीम करेगी. साथ ही कोर्ट ने सरकार, दिल्ली पुलिस और अस्पताल से तीन दिन के भीतर स्टेटस रिपोर्ट मांगी है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि शरीर की मेडिकल स्थिति हर समय एक जैसी नहीं रहती. ऐसे मामलों में अदालत को पूरे घटनाक्रम और बड़े हित को ध्यान में रखना होता है. कोर्ट ने माना कि सोनम वांगचुक की तबीयत खराब होने पर सरकार ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जो मेडिकल जरूरत के हिसाब से उचित फैसला था.

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि सोनम वांगचुक किसी तरह की हिरासत में नहीं हैं. उनके परिवार के लोगों को अस्पताल में मिलने की पूरी अनुमति दी गई है. इलाज के दौरान आगे जो भी मेडिकल फैसला होगा, वह डॉक्टर उनकी सहमति से करेंगे.
 



Related posts

राज्यपाल रमेन डेका से विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत की मुलाकात

Muskan Sharma

अंतिम चरण में निर्माण:भोपाल में तैयार हो रहीं छत्तीसगढ़ के राम वन गमन पथ में लगने वाली श्रीराम प्रतिमाएं, 25 अक्टूबर को भेजी जाएंगी

EPFO ने बदले PF के नियम, ₹1800 कंट्रीब्यूशन और निकासी व्यवस्था में बड़ा बदलाव; 8 करोड़ लोगों को मिलेगा असर

News Desk