cgdemandium.com
छत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

अंतिम चरण में निर्माण:भोपाल में तैयार हो रहीं छत्तीसगढ़ के राम वन गमन पथ में लगने वाली श्रीराम प्रतिमाएं, 25 अक्टूबर को भेजी जाएंगी

orig 1692912564

छत्तीसगढ़ में बन रहे राम वन गमन पथ में भगवान राम की 9 मूर्तियों की स्थापना की जानी है। इनमें से दो प्रतिमाएं भोपाल के रातीबड़ में तैयार हो रही हैं। एक प्रतिमा माता कौशल्या की गोद में श्रीराम के बालरूप की है, जबकि दूसरी श्रीराम की अकेले की है।

रातीबड़ में बन रही इन प्रतिमाओं का निर्माण भोपाल के मूर्तिकार प्रमोद गायकवाड़ और ग्वालियर के पंकज सरोज और उनकी टीम कर रही हैं। पंकज बताते हैं कि श्री राम की प्रतिमा 25 फीट ऊंची है, जबकि माता कौशल्या की प्रतिमा की ऊंचाई 15 फीट है। दोनों का काम अंतिम चरण में है। 25 अगस्त को इन्हें छत्तीसगढ़ रवाना कर दिया जाएगा।

ग्वालियर सैंड स्टोन से बनी मूर्तियां

orig 1692912599

पंकज ने बताया कि दोनों प्रतिमाओं का निर्माण ग्वालियर सैंड स्टोन से किया है। इसकी खासियत यह है कि इसमें येलो कलर टोन होता है। इस पर काम जल्दी होता है। 25 फीट की श्री राम की एक प्रतिमा बनाने में तीन महीने का समय लगा। श्री राम की मूर्ति का वजन 35 टन और कौशल्या माता की मूर्ति का वजन कुल 28 टन है।

Related posts

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को लेकर मंत्री नेताम का संदेश, शिकायतों पर प्रशासन रहेगा सख्त

News Desk

पीएम जनमन योजना से लाभान्वित हो रहे विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के हितग्राही ज़िले में अब तक 7215 हितग्राहियों के आवास हुए

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़ में आठ IPS अधिकारियों की पदस्थापना, गृह विभाग ने जारी किया आदेश, देखें पूरी सूची

News Desk