cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री साय 21 जुलाई को बालोद एवं रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे

img 7252 1

जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में गुरू पूर्णिमा महोत्सव में होंगे शामिल

रायगढ़ जिले के बनोरा और कोसमनारा जाएंगे

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर बालोद जिले के जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में आयोजित गुरू पूर्णिमा महोत्सव, रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा में श्री गुरू दर्शनम् तथा कोसमनारा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर से सुबह 10.35 बजे प्रस्थान कर 11.05 बजे बालोद जिले के बड़े जुंगेरा गांव पहुंचेंगे और जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में आयोजित गुरू पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री वहां से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे रायगढ़ जिले के ग्राम महापल्ली स्थित मिनी स्टेडियम पहुंचेंगे और ग्राम बनोरा में श्री गुरू दर्शनम् के पश्चात कोसमनारा जाएंगे। मुख्यमंत्री का कोसमनारा में संध्या 3.30 बजे से 4.00 बजे तक समय आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री इसके पश्चात ओपी जिन्दल एयरपोर्ट रायगढ़ पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से संध्या 4.55 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर लौट आएंगे।

Related posts

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, ओबेरॉय व हयात जैसे राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में मिलेगा कार्य करने का मौका, 80 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 जनवरी तक आमंत्रित

News Desk

Parent Teacher Meeting : शिक्षकों के संपर्क में रहकर बच्चों के पढ़ाई लिखाई के बारे में लेते रहें जानकारी – CM साय

Muskan Sharma

किसानों के लिए खुशखबरी, आज जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त

News Desk