cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

पंचायत चुनाव की रंजिश में सगे भाई पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

पंचायत चुनाव की रंजिश में सगे भाई पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार


Advertisement

कवर्धा। ग्राम नरौली में पंचायत चुनाव के दौरान उपजे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो सगे भाइयों के बीच हुई कहासुनी ने उस समय खूनी संघर्ष का रूप धारण कर लिया जब छोटे भाई ने बड़े भाई पर ईंट और दांत से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित अंतु मेहर (उम्र 49 वर्ष), निवासी ग्राम नरौली, दिनांक 4 फरवरी 2025 की रात करीब 8:30 बजे अपने घर में था। इसी दौरान उसका छोटा भाई संतोष मेहर (उम्र 39 वर्ष) शराब के नशे में वहां पहुंचा और पंचायत चुनाव से जुड़ी पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौच करने लगा। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और आरोपी ने ईंट से हमला करते हुए बड़े भाई की बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली को दांत से काट लिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।

घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मेडिकल परीक्षण में चोटों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 118(2) बीएनएस को भी प्रकरण में जोड़ा। इस मामले में थाना कुण्डा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और आज, 08 जुलाई 2025 को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वय पुष्पेन्द्र बघेल एवं पंकज पटेल, तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पंडरिया भूपत सिंह धनेश्री के मार्गदर्शन में की गई। थाना कुण्डा के प्रभारी निरीक्षक महेश प्रधान के नेतृत्व में टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 296, 115(2), 351(3) एवं 118(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।



Related posts

छत्तीसगढ़ 18 जिलों में मौसम बदलाव के आसार

Muskan Sharma

कर्मचारियों के साथ ऐसा अन्याय करना बंद करें विभाग, जज ने कर दी टिप्पणी

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़ में 25 अप्रैल तक बारिश का यलो अलर्ट: सभी जिलों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें हल्की बूदांबांदी के आसार हैं

Muskan Sharma