cgdemandium.com
अपराध (जुर्म)छत्तीसगढ़

डॉक्टर गिरफ्तार हुआ बच्चियों से छेड़छाड़ मामले में, पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई

3936891 untitled 54 copy

धमतरी । हेल्थ चेकअप के लिए पहुंचे डॉक्टर की नियत स्कूली लड़कियों को देखकर बिगड़ गई और जांच के नाम पर वह उनसे छेड़छाड़ करने लगा। इसकी शिकायत जैसी ही बच्चियों ने शिक्षकों से की स्कूल में हड़कंप मच गया। फ़ौरन जांच शिविर बंद कराते हुए आरोपी डॉक्टर की शिकायत सीएमएचओ और डीईओ से की गई। वही आज दूसरे दिन कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। धमतरी जिले के एसपी आञ्जनेय वार्ष्णेय ने इसकी जानकारी दी हैं।

उन्होंने बताया हैं कि डॉक्टर के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि होते ही मामला उसके खिलाफ थाने में भादवि की धारा 75- 1,25 ,8 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया।

की ओपन कास्ट माइन से हो रहे हादसों पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जताई चिंता दरअसल धमतरी जिले के हटकेश्वर इलाके में स्थित सरकारी स्कूल में पिछले दिनों चिरायु स्वास्थ्य टीम के द्वारा हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया था। डॉक्टर्स की टीम को कुलदीप आनंद नाम का डॉक्टर लीड कर रहा था। वह सभी बच्चों की जांच कर रहा था इसी बीच कक्षा 12वीं की कुछ छात्राओं ने शिकायत किया कि डॉ कुलदीप जांच के नाम पर उन्हें गलत तरीके से छू रहा है। मामले के संज्ञान में आते ही स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। फ़ौरन जांच शिविर को बंद कराया गया और आरोपी डॉक्टर की शिकायत उच्चस्तरीय अफसरों से की गई।

Related posts

विधेयक के प्रारंभिक प्रारूप पर नागरिकों और संस्थाओं को अपनी बात रखने का अवसर हिंदी और अंग्रेजी में पुलिस विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रारूप, 30 दिनों के भीतर दे सकेंगे सुझाव और आपत्तियां

News Desk

डिलिमिटेशन बिल पर बदला सियासी समीकरण, शरद पवार की NCP (SP) ने समर्थन देने का फैसला किया

News Desk

हिंदुओं की संख्या कम होने से देश में आएगी अराजकता : गृहमंत्री विजय शर्मा

Muskan Sharma