cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

CCPL मैच रायपुर में 7 जून से

3770663 untitled 38 copy

रायपुर। राजधानी रायपुर में IPL के तर्ज पर छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग CCPL का आयोजन होगा. प्रतियोगिता में 7 से 16 जून तक मैच खेले जाएंगे. मैच के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना शामिल होंगे. कार्यक्रम में फेमस सिंगर बी प्राक  भी शामिल हो सकते हैं. CCPL में रायपुर राइनोस, बिलासपुर बुल्स, सरगुजा टाइगर्स, बस्तर बाइसंस, रायगढ़ लायंस और राजनांदगाँव पैंथर्स के बीच मुक़ाबला होगा. सीएससीएस के डायरेक्टर विजय शाह ने बताया कि 7 जून को सुबह 8 बजे से मैच शुरू होगा. बीसीसीआई और आईपीएल के तरह ही मैच होगा.

7 June 7 जून से आयोजन की शुरुआत होगी. उद्घाटन समारोह की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सिंगर बी प्राक का प्रोग्राम होगा. 200 डांसर अपने-अपने गेटप में डांस करेंगे. सेमी फाइनल मैच के समय में बदलाव होगा, और यह शाम 5.15 बजे से होगा. विजय शाह ने बताया कि पहला बिलासपुर और रायपुर के बीच हो. 8 को बस्तर और सरगुजा मैच होगा. तीसरा मैच रायगढ़ और बस्तर है. इस तरह से अलग-अलग दिनों में मैच होंगे. कुल 18 मैच होने हैं. फ्री इंट्री है, कोई भी आकर देख सकता है. कोई भी, कही भी आकर बैठ सकता है.

Related posts

स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग सचिव ने मंत्रालय में की समीक्षा, विभिन्न विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा

News Desk

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद, कहा – सफलता केवल डॉक्टर-इंजीनियर बनने तक सीमित नहीं, हर क्षेत्र में हैं आगे बढ़ने के अवसर

News Desk

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पाटेश्वर धाम में आयोजित गुरू पूर्णिमा महोत्सव में शामिल हुए

Muskan Sharma