cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास परिसर में रोपा नीम, रुद्राक्ष और चीकू का पौधा

3770605 untitled 35 copy

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय एवं परिवार जनों के साथ अपने निवास परिसर में चीकू, नीम और रुद्राक्ष का पौधा रोपा। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपने घरों में और आस-पास पौधा लगाने और पौधों को जीवित रखने की जिम्मेदारी लेने की अपील की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आने वाले मानसून में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें और अपने घर, आसपास के परिवेश, गांव और शहरों और जंगलों को खूब हरा-भरा बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण के संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस अवसर पर डीएफओ लोकनाथ पटेल, एसडीओ व्ही. एन. मुखर्जी एवं मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Related posts

मुखबिरी के शक में 2 ग्रामीणों की हत्या:नक्सलियों ने सुकमा में जनअदालकर लगाकर मार डाला;प्रेस नोट में दी पुलिस से दूर रहने की चेतावनी

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़ सरकार का भर्ती पर फोकस, मुख्य सचिव ने बैकलॉग के खाली पद भरने के दिए निर्देश

News Desk

राजीव युवा उत्थान योजना : यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षाओं के तैयारी हेतु प्राक्चयन परीक्षा 28 दिसम्बर को

News Desk