cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

EOW को सौम्या चौरसिया और रानू साहू से मिले अहम सबूत

3770980 untitled 45 copy

रायपुर। छत्तीसगढ़ कोल स्कैम केस में सौम्या चौरसिया  और रानू साहू को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 2 दिनों के लिए EOW को रिमांड पर भेजा था। दोनों को की रिमांड अवधी पूरी होने कोर्ट में पेश किया गया है, आज सुनवाई के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा सकता है। वही निलंबित अधिकारी समीर बिश्नोई और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी 10 जून तक EOW रिमांड पर है और दोनों से लगातार पूछताछ जारी है।  छत्तीसगढ़ कोयला घोटाले में EOW की टीम ने निलंबित IAS रानू साहू, समीर विश्नोई,सौम्या चौरसिया और सूर्यकांत तिवारी को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की है। पूछताछ के दौरान EOW को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है। EOW ने इस मामले में पूछताछ के लिए कई लोगो को समंस भेजा है। जल्द ही इस मामले में राजनेता और अधिकारियों से भी पूछताछ हो सकती है।

Related posts

राज्यपाल रमेन डेका से अग्रवाल सभा के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य भेंट

Muskan Sharma

6 जुलाई को देश के पहले उद्योग मंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, उनके योगदान को अक्षुण्ण रखने स्थापित होंगी मूर्तियां

News Desk

Chhattisgarh moves towards self-sufficiency in edible oil: खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता की ओर छत्तीसगढ़ : राज्य में 10,796 हेक्टेयर क्षेत्रों में ऑयल पाम की खेती

News Desk