कवर्धा। छत्तीसगढ़ सरकार ने आधी रात के बाद करीब 1.30 बजे नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा ट्रांसफर किया है। यह नई सरकार के कार्यकाल में पहला बड़ा तबादला है, जिसमें एक ही बार में 166 अधिकारियों और कर्मचारियों को बदल दिया गया। इस तबादले में जॉइंट डायरेक्टर से लेकर बाबू और भृत्य तक के पद शामिल हैं।
इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में कवर्धा, पंडरिया, पांडातराई, बोडला और लोहरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) का भी एकमुश्त ट्रांसफर किया गया है। इसके साथ ही नगरीय प्रशासन विभाग के विभिन्न पदों पर कार्यरत अन्य कर्मचारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। सरकार के इस कदम से प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है, और यह माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी तबादले हो सकते हैं। जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, उन्हें जल्द ही नए स्थानों पर जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
इस सूची में कौन-कौन से अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं, इसकी पूरी जानकारी के लिए नीचे देखें:
[dflip id=”8944″ ][/dflip]
[dflip id=”8951″ ][/dflip]
[dflip id=”8955″][/dflip]
[dflip id=”8957″ ][/dflip]
