cgdemandium.com
समाचारछत्तीसगढ़

बेमेतरा: सरकारी हाई स्कूल में शिक्षकों की कमी, आक्रोशित पालकों का प्रदर्शन

3969792 untitled 33 copy

बेमेतरा जिला के अंतर्गत ग्राम पंचायत चरगवा के सरकारी हाई स्कूल में में शिक्षकों की भारी कमी को लेकर आक्रोशित ग्रामीण आज प्रदर्शन पर उतर आए हैं. स्कूल में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों के पालक समेत ग्रामीण शिक्षकों की कमी को लेकर स्कूल के बाहर धरना दे रहे हैं.

उनका विभागीय अधिकारीयों पर आरोप है कि कई बार मामले में शिकायत के बावजूद भी समस्या का हल नहीं किया गया है, जिससे वहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में जा रहा है. चरगवा ग्राम पंचायत के सरकारी स्कूल में 6 गांवों के 200 से अधिक बच्चे अध्ययनरत हैं, जो कक्षा छठवीं से कक्षा दसवीं तक पढ़ते हैं, लेकिन स्कूल में केवल 4 शिक्षक उपलब्ध हैं. शिक्षकों की कमी के कारण सभी कक्षाओं में पढ़ रहे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है.

 

Related posts

कलाकारों-साहित्यकारों के प्रोत्साहन को मिला बल, संस्कृति विभाग ने बांटी सहायता और छात्रवृत्ति राशि

News Desk

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ पेवेलियन का किया अवलोकन

News Desk

भाजपा ही आदिवासियों की असली हितैषी – मुख्यमंत्री साय

Muskan Sharma