cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

Bilaspur News: CMO लिखी कार की चपेट में आए 2 लोग, मौके पर दर्दनाक मौत

Chhattisgarh News 05 1 1


मुंगेली.

जरहागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरेला के पास शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. बताया जा रहा है कि सीएमओ लिखी कार ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी.

मिली जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार किरण बसूर (39 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घायल अंजली बसूर (35 वर्ष) ने बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. तीसरे घायल विकेश साहू (लगभग 36 वर्ष) का इलाज जारी है, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, तीनों मृतक और घायल मुंगेली के विनोबा नगर निवासी बताए जा रहे हैं. वे तखतपुर से मुंगेली लौट रहे थे, तभी बरेला के पास यह हादसा हुआ. पुलिस घटना के बाद फरार चालक की तलाश कर रही है.

बरामद वाहन, नंबर प्लेट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है. मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. बाद में उक्त कार तखतपुर नगर पालिका के पास क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी होने की जानकारी सामने आई. दुर्घटनास्थल से कार की नंबर प्लेट भी बरामद होने की बात कही जा रही है, जिस पर ‘सीएमओ’ लिखा होने की चर्चा है. हादसे के बाद क्षेत्र में यह भी चर्चा फैल गई कि दुर्घटना के समय कार में तखतपुर नगर पालिका सीएमओ सहित कुछ अन्य लोग सवार थे और वे एक नेता के जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे. हालांकि, इन चर्चाओं की अभी तक किसी भी स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

घटना की सूचना मिलते ही जरहागांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. थाना प्रभारी शोभा यादव ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, कार कौन चला रहा था और वाहन में कौन-कौन लोग मौजूद थे. थाना प्रभारी ने कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.



Related posts

कवर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 74 पौवा देशी शराब और मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार

Muskan Sharma

CM Sai wished Mahashivratri Festival: आदि है अंत है शिव ही अनंत है, CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामना.. सभी की खुशहाली की भी कामना की

News Desk

बंदरगाह से जुड़ेंगे छत्तीसगढ़ के शहर, बजट के बाद ईस्ट कोस्ट कॉरिडोर बनने रास्ता साफ, विशाखापट्टनम जाने में लगेंगे मात्र 8 घंटे

Muskan Sharma