cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

CM Sai wished Mahashivratri Festival: आदि है अंत है शिव ही अनंत है, CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामना.. सभी की खुशहाली की भी कामना की

urksh 7


रायपुर: शिव आदि है शिव अनंत है। वे ही अनादि, अनादि काल और महाकाल हैं। शिव ही सत्य, ब्रह्म, शक्ति और भक्ति के मूल स्रोत हैं। वे समय और काल से परे, देवों के देव महादेव हैं। आज पुरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व उमंग और भक्तिमय वातावरण में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामना दी और सभी के जीवन में सुख शांति की कामना की. 

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश की जनता को महाशिवरात्रि की बधाई दी. उन्होंने लिखा- समस्त प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की असीम कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आनंद का वास हो, यही मंगलकामना है।
हर हर महादेव!

 

 



Related posts

Chhattisgarh News: मोहला-मानपुर में दो बार पुलिस बैरिकेड तोड़कर भागा ट्रक, हादसे में मासूम की मौत

News Desk

कवर्धा में बंदर पर एयरगन से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Muskan Sharma

शिक्षा विभाग ने की प्राचार्य पर निलंबन की कार्रवाई, शराबखोरी से नहीं आ रहा था बाज

Muskan Sharma