कवर्धा थाना पुलिस ने को अवैध शराब विक्रय के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दर्रीपारा क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से शराब बेचने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर आरोपी निर्मल सारथी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 74 पौवा देशी प्लेन शराब और मोटरसाइकिल (CG 09 JQ 1087) जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, और उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को रोकना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
Muskan Sharma
cgdemandium.com बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए रहिये हमारे साथ..
cgdemandium.com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029VaigAQIInlqOSeIBON3G
