cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल ने पाप किया, गरीबों का एक भी घर नहीं बनने दिया, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले

img 7636 1

रायपुर । दिल्ली में आज दोपहर केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से छग के सीएम साय ने मुलाकात की। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा, मुझे आश्चर्य है कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली पिछली कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक भी घर नहीं बनने दिया, जो गरीबों के लिए बनाया जाना था। केंद्र ने पैसा भेजा लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए राज्य का हिस्सा जारी नहीं किया। 

इसलिए उस पैसे का उपयोग नहीं हुआ और इसे वापस भेज दिया गया। उन्होंने हजारों गरीबों को घर से वंचित रखने का पाप किया है। आज हमने साथ बैठकर चर्चा की। सीएम और डिप्टी सीएम ने इस मुद्दे को आगे बढ़ाया है। मोदी सरकार का उद्देश्य घर उपलब्ध कराना है। केंद्र उनका पूरा समर्थन करेगा।

Related posts

बच्चों के स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर मंथन, मुख्य सचिव ने UNICEF और विभिन्न विभागों के साथ की संयुक्त बैठक

News Desk

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2174 करोड़ के घोटाले में बड़ा एक्शन, सरकार ने 22 अधिकारियों को किया सस्पेंड

News Desk

खेल सामग्री खरीदी में लापरवाही पड़ी भारी, सहायक संचालक को निलंबित करने की अनुशंसा

News Desk