cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में पैदल टहलने निकला था युवक, तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर, युवक की मौत

44412815101111111110191010101010101001010101011011 1710448914

बिलासपुर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान आवाज सुनकर उसका जीजा बाहर आया, तब साले ने उसके सामने ही दम तोड़ दिया। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है।

ग्राम मोहरा निवासी प्रेमलाल धनवार ड्राइवर है। उसने पुलिस को बताया कि उसका साला मांघेलाल धनवार बुधवार की रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद घर से बाहर निकला था। इस दौरान वो सड़क किनारे टहल रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वो बुरी तरह से घायल हो गया। इस घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।

आवाज सुनकर बाहर निकला जीजा

गाड़ी की टक्कर के बाद मांघेलाल चिल्लाने लगा। वहीं जोरदार टक्कर की आवाज भी आई। जिसके बाद उसका जीजा प्रेमलाल दौड़ते हुए घर से बाहर निकला। तब सड़क किनारे उसका साला मांघेलाल धनवार लहूलुहान पड़ा था। उसके पैर और जांघ में गंभीर चोट आई थी। उसने अपने साले का हाथ थाम लिया। गंभीर रूप से घायल युवक कुछ बता पाता, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। प्रेमलाल की रिपोर्ट पर पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Related posts

लोन वर्राटु हब में आत्मसमर्पित नक्सलियों से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया मुलाकात, परिवार की बहनों ने बांधी राखी

Muskan Sharma

सुकमा में अर्धनग्न लड़की की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी, सिर धड़ से था अलग

News Desk

नवा रायपुर के सेंध लेक में सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम का रोमांचक एयर शो, नौ हॉक जेट्स का शानदार प्रदर्शन; देखें पूरा वीडियो

News Desk