cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 12 IAS का ट्रांसफर:मनोज पिंगुआ ACS हेल्थ,हेल्थ एजुकेशन बने; रेणु पिल्ले को माध्यमिक शिक्षा मंडल का जिम्मा

mahanadibahwan1635770350 1710476171

छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने गुरुवार देर रात 12 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया है। इनमें कई सचिव स्तर के अफसर हैं। सरकार ने वेयर हाउसिंग में प्रबंध निदेशक और महानिरीक्षक पंजीयन के पदों पर भी पोस्टिंग कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक अपर मुख्य सचिव गृह और जेल मनोज पिंगुआ को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल और व्यापम अध्यक्ष के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

मनोज पिंगुआ को ACS हेल्थ और हेल्थ एजुकेशन का प्रभार दिया गया है। इनके पास गृह और जेल, वन विभाग का अतिरिक्त चार्ज पहले की तरह ही रहेगा। सरकार ने 1991 बैच की IAS रेणु जी, पिल्ले को ACS साइंस एंड टेक्नोलॉजी के साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल और व्यापम का अध्यक्ष बनाया है।

अफसर का नामनया प्रभार
रेणु जी. पिल्लेअध्यक्ष, माशिमं और व्यापम
मनोज पिंगुआACS हेल्थ और हेल्थ एजुकेशन
भुवनेश यादवआयुक्त, नि:शक्तजन
के डी कुंजामप्रबंधन संचालक, वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन
सारांश मित्तरडायरेक्टर, एग्रीकल्चर
चंदन कुमारविशेष सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग
पुष्पेंद्र कुमार मीणामहानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक
तारण प्रकाश सिन्हासंयुक्त सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
सुधाकर खलखोप्रबंध संचालक, माटी कला बोर्ड
विनीत नंदनवारप्रबंध संचालक, छग बेवरेजेज कॉर्पोरेशन
चंदन संजय त्रिपाठीसंचालक, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण
रोक्तिमा यादवसंचालक, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी

देखिए आदेश की कॉपी…

whatsapp image 2024 03 15 at 092008 1710475605
whatsapp image 2024 03 15 at 092032 1710475599

तबादले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए-

1. छत्तीसगढ़ में 6 IAS, 21 PSC अफसरों का तबादला:सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव बनाए गए अन्बलगन पी; सक्ती कलेक्टर को नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार देर शाम 6 IAS और राज्य प्रशासनिक सेवा (PSC) के 21 अफसरों का तबादला कर दिया है। IAS अन्बलगन पी को सामान्य प्रशासन का सचिव बनाया गया है। वहीं सक्ती कलेक्टर रहीं नुपूर राशि पन्ना को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। शासन की ओर से जारी PSC अफसरों की लिस्ट में कई जिलों के डिप्टी, संयुक्त और अपर कलेक्टर बदले गए हैं।

2. छत्तीसगढ़ को 4 नए IAS मिले:5 IFS अफसरों का ट्रांसफर; कई जिलों के DEO और प्राचार्य भी बदले गए

छत्तीसगढ़ को 4 नए आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी मिले हैं। राज्य सरकार ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 2023 बैच के इन 4 अधिकारियों के पोस्टिंग आदेश जारी किया है।

3. छत्तीसगढ़ में 5 IAS अफसरों का ट्रांसफर:CM के सामान्य प्रशासन से कमलप्रीत सिंह बाहर; केंद्र से लौटे मुकेश कुमार को जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री के पास आने वाले सामान्य प्रशासन विभाग से डॉ. कमलप्रीत सिंह को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अब इस विभाग में बतौर सचिव की जिम्मेदार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे मुकेश कुमार को दी गई है।

Related posts

कवर्धा : गोंडवाना गणतंत्र व भीम आर्मी का कलेक्टर घेराव — मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री का पुतला दहन, SC महिला शोषण, कामठी व डोंगरगढ़ विवाद को लेकर गोंडवाना समाज का उग्र आंदोलन, फूटा आक्रोश

News Desk

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे छत्तीसगढ़ के ग्राम गिरहोला एवं खपरी, खेत भ्रमण, पौधरोपण और किसानो से किया संवाद

News Desk

‘Pariksha Pe Charcha 2026’: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चखा ठेठरी-खुरमी का स्वाद… बच्चों से PM ने पूछा इसे कैसे बनाया जाता है ?

News Desk