cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

10 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुप्रतीक्षित महतारी वंदन योजना की पहली किस्त की राशि करेंगे वितरण

IMAGE 1709881302

रायपुर। राज्य सरकार की बहुप्रतीक्षित महतारी वंदन योजना की पहली किस्त की राशि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10 मार्च को दोपहर 2 बजे वर्चुअल कार्यक्रम के तहत वितरण करेंगे। महतारी वंदन योजना का आयोजन विकासखण्ड के अलावा नगरीय निकाय में भी किया जाएगा। बता दें यह आयोजन प्रदेश के सभी 146 विकासखंडों एवं नगरीय निकायों में होने जा रहा। राज्यस्तर कार्यक्रम रायपुर के विज्ञान महाविद्यालय, मैदान में आयोजित है।

प्रदेश के 70 लाख विवाहित महिलाओं के खाते में योजना की प्रथम क़िस्त की राशि 700 करोड़ रुपए डाले जांएगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के लाखो महिलाओं के जीवन में एक नया उजियारा लाने का प्रयास किया है। महतारी वन्दन योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होगी वहीं इस राशि से स्वास्थ्य, घरेलू खर्च, बच्चों के शिक्षा जैसे कार्यों में भी उपयोग कर सकेंगी।

Related posts

बेमेतरा बारूद फैक्ट्री में 9 लोगों की मौत, ब्लास्ट की घटना, मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

Muskan Sharma

नया ट्रांसफार्मर लगने से रौशन हुआ बारो गांव

Muskan Sharma

आईईडी बम ब्लास्ट होने से, जंगल में महिला की मौत

Muskan Sharma