cgdemandium.com
छत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जैन संत आचार्य विद्यासागर महाराज के समाधि लेने पर किया गहरा दुःख व्यक्त

GGmD0UfbcAAdhKq

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि लोगों में आध्यात्मिक जागृति के लिए आचार्य जी के बहुमूल्य प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा। श्री मोदी ने आगे कहा, वे जीवन पर्यंत गरीबी उन्मूलन के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा देने में जुटे रहे।

प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ के चंद्रगिरी जैन मंदिर में आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के साथ अपनी मुलाकात को भी याद किया और कहा कि वह मुलाकात उनके लिए अविस्मरणीय रहेगी।

एक्स पर अपने एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा;

आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी का ब्रह्मलीन होना देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। लोगों में आध्यात्मिक जागृति के लिए उनके बहुमूल्य प्रयास सदैव स्मरण किए जाएंगे। वे जीवनपर्यंत गरीबी उन्मूलन के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा देने में जुटे रहे। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे निरंतर उनका आशीर्वाद मिलता रहा। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ के चंद्रगिरी जैन मंदिर में उनसे हुई भेंट मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगी। तब आचार्य जी से मुझे भरपूर स्नेह और आशीष प्राप्त हुआ था। समाज के लिए उनका अप्रतिम योगदान देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।

GGmD2x bMAAdFFo

Related posts

2.0 फिटमेंट फैक्टर, 7% सालाना इंक्रीमेंट… 8वें वेतन आयोग में कर्मचारियों की सैलरी पर कितना असर?

News Desk

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम

News Desk

“महिला सशक्तिकरण के लिए योग” थीम के तहत दुनिया भर में आयोजित किए जाएंगे योग के अनेक कार्यक्रम

Muskan Sharma