cgdemandium.com
अपराध (जुर्म)छत्तीसगढ़

शराब के नशे में धुत 2 युवकों ने किया बीजेपी कार्यकर्ता पर चाकू से जानलेवा हमला

3546906 untitled 68 copy

दुर्ग। जिले के भिलाई में शराब के नशे में धुत 2 युवकों ने बीजेपी कार्यकर्ता पर चाकू से जानलेवा हमला कर लूट कर ली। घायल को पुलिस ने लाल बहादुर अस्पताल सुपेला पहुंचाया। सुपेला पुलिस ने एक नाबालिग सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल का नाम पवन कुमार कुटेल है। वो प्लंबर के साथ ही बीजेपी कार्यकर्ता भी है। घायल व्यक्ति पवन ने बताया कि वो भाजपा नेत्री स्वीटी कौशिक के साथ नशे के खिलाफ अभियान चला रहा है। उसके मोहल्ले मिनीमाता चौक गौतम नगर में नशे का अवैध व्यापार फैला हुआ है। अराजक तत्व वहीं पर बैठकर नशे की गोली बेचते हैं, साथ ही इनका सेवन भी करते हैं। इससे मोहल्ले के लोग काफी परेशान हैं। इसे लेकर मोहल्ले के निवासी कुशऊराम निर्मलकर शुक्रवार को सुपेला थाने गए थे। उनके साथ कुछ अन्य लोग भी गए थे। उन्होंने मामले की शिकायत की। इससे पहले कि पुलिस कार्रवाई करती, ठीक उसी जगह पर अगले दिन शाम को उसके साथ चाकू मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।

Related posts

Update Today: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम में बदलाव से बढ़ी ठंडक

News Desk

खिलाड़ियों का लंबा इंतजार खत्म, राज्य शासन ने जारी की उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची

News Desk

घरों की दीवारों पर दरारें, स्कूल का गिरा प्लास्टर:बिलासपुर में माइंस में ब्लास्टिंग से 50 से ज्यादा गांव प्रभावित; 4 खदानें सील

Muskan Sharma