cgdemandium.com
अपराध (जुर्म)कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धा

कवर्धा में 2 बाइक सवारों की मौत, 20 फीट हवा में उछले बाइक सवार, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ दर्ज किया अपराध

image 26 1714546971

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बाइक सवार दो लोगों को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे उछलकर बाइक सवार दूर जा गिरे। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं। पूरा मामला बोड़ला थाना क्षेत्र के रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे 30 का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात लगभग 11 बजे शराब दुकान की ओर से बाइक सवार आ रहे थे, तभी पिकअप ने टक्कर मारी है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 20 फीट ऊपर हवा में दोनों युवक उड़ गए। आसपास लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी।

खेत में गाड़ी छोड़कर भागा ड्राइवर

बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद पिकअप ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया था, जिसका पुलिस ने 10 किलोमीटर तक पीछा किया। पुलिस को देखकर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाया। गाड़ी को बरबसपुर गांव में खेत में छोड़कर भाग निकला।

पोस्टमॉर्टम के बाद लाश परिजनों को सौंपा

पुलिस ने बताया कि प्रकाश यादव (34) और दुर्गू नेताम (35) की जान गई है। दोनों युवक बोड़ला नगर पंचायत और सुकवापारा के रहने वाले थे।पुलिस ने दोनों का पोस्टमॉर्टम के बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया है। बोड़ला थाना प्रभारी नितिन तिवारी ने बताया कि आरोपी ड्राइवर अभी फरार है। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

आजादी का अमृत महोत्सव : स्वामी आत्मनन्द और कस्तूरबा विद्यालय के विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली और रंगोली, और विविध कार्यक्रम कर देश भक्ति का अलख जगाया

Muskan Sharma

जिला पंचायत CEO के गनमैन ने खुद को चली गोली, मारकर आत्महत्या

Muskan Sharma

मैदान में मार्च पास्ट कर दी गई सलामी

Muskan Sharma