cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़

सांसद संतोष पाण्डेय और कवर्धा भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक साहू ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए ओडिशा में झोंकी ताकत, BJP प्रत्याशी के पक्ष में किया जनसंपर्क

WhatsApp Image 2024 05 19 at 1.12.41 PM

कवर्धा । सांसद संतोष पाण्डेय और भाजपा जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक अशोक साहू ने प्रभु जगन्नाथ की भूमि ओडिशा में चुनाव के द्वितीय चरण में भाजपा के पक्ष में लोकसभा केंदुझार में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनंत नायक एवं विधानसभा प्रत्याशी शम्भुनाथ राउत के पक्ष में जनसंपर्क कर डोर टू डोर रोड शो कर ओडिशा के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी अनंत नायक एवं विधानसभा प्रत्याशी शम्भुनाथ राउत, भाजपा कार्यकर्त्ता एवम देवतुल्य जनता उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2024 05 19 at 1.12.42 PM 1

सांसद संतोष पाण्डेय और भाजपा जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक अशोक साहू के इस ऐतिहासिक जनसंपर्क से केंदुझार के जनता ने उत्साह से प्रदेश के सभी सीटों पर कमल खिलाने का उद्घोष कर रहा है। ओडिशा प्रवास के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक साहू और सांसद संतोष पाण्डेय ने घटगांव तारिणी मंदिर में माता का दर्शन कर कर समस्त क्षेत्र की खुशहाली की कामना किया।

WhatsApp Image 2024 05 19 at 1.12.42 PM

सांसद संतोष पाण्डेय और भाजपा जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक अशोक साहू ने अपने जनसंपर्क में जनता से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को वोट देकर भारी मतों से विजय बनाने की अपील किया और उपस्थित जनता को मोदी की गारंटी एवं सर्वांगीण विकास के लिए डबल इंजन मॉडल की आवश्यकता के बारे में संबोधित किया। उन्होंने केंदुझार लोकसभा प्रत्याशी अनंत नायक एवं विधानसभा प्रत्याशी शम्भुनाथ राउत के पक्ष में प्रचार कर भाजपा के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करने की अपील किया, आयोजित कार्यक्रमों में जनता का अपार प्यार दिखा।

Related posts

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, चार साल बाद पीड़िता को मिला इंसाफ

Muskan Sharma

27 जून का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें किसकी चमकेगी किस्मत

News Desk

छत्तीसगढ़: भाजपा ने 15 जिलाध्यक्षों के नामों की की घोषणा, देखें पूरी सूची

News Desk