cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धा

भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक साहू को मिली धरसींवा विधानसभा में चुनाव कार्य की जिम्मेदारी

WhatsApp Image 2024 04 30 at 2.37.37 PM

कवर्धा। राजनांदगांव लोकसभा चुनाव खत्म होते ही भाजपा के प्रदेश संगठन ने जिले के नेताओं को अन्य क्षेत्रों में चुनाव कार्य में लगा दिया है। कवर्धा भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक साहू को रायपुर लोकसभा क्षेत्र के धरसींवा विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ पिछले तीन दिनों से पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपे गए दिशा निर्देश के तहत विधानसभा के तीनों मंडलों में दौरा कर चुनावी कार्यों की रफ्तार से अवगत हो रहे हैं और विभिन्न बैठकों के माध्यम से प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन के टिप्स देते हुए अपने अपने बूथों पे पार्टी के पक्ष में ज्यादा मतदान हेतु प्रेरित कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान के तहत हर बूथ में 370 वोटों की बढ़ोतरी के संकल्प के साथ कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे हैं। आने वाले 1 मई को भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के जन्मदिन को भी हर बूथ पे उत्साह के साथ मनाने की योजना बनाकर उसपे भी कार्य प्रारंभ किया गया है। जिस प्रकार कार्यकर्ताओं की मेहनत दिख रही है और लोगों में उत्साह है, उससे ये साफ साफ दिख रहा है कि भाजपा प्रत्याशी प्रदेश में सर्वाधिक बढ़त के साथ जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

Related posts

उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जोराताल पहुंचकर सड़क हादसे में मृत पुलिस जवान को दी श्रद्धांजलि

Muskan Sharma

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट का किया गया प्रथम रेण्डमाईजेशन

Muskan Sharma

ग्राम गधहाभाटा का नाम बदलकर सोनपुर किए जाने पर ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से की मुलाकात, जताया आभार

News Desk