cgdemandium.com
छत्तीसगढ़जनमंच

बस्तर संभाग में आज बारिश के आसार:मौसम विभाग का यलो अलर्ट; 24-26 फरवरी के बीच रायपुर समेत सभी संभागों में बरसात की संभावना

छत्तीसगढ़ में बढ़ते तापमान के बीच अब मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। 24 फरवरी से 26 फरवरी के बीच बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और रायपुर संभाग के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। बस्तर संभाग के सभी जिलों में आज भी बारिश के आसार हैं।

रायपुर में सुबह से ही हल्की ठंडी हवा चल रही है। मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबुक आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में एक सिस्टम है, जो समुद्र तल से 0.9 किलो मीटर ऊपर स्थित है। गुरुवार को सबसे ज्यादा दुर्ग में 34.9 डिग्री तापमान रहा। वहीं, सबसे कम सरगुजा में 16 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति।
प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति।

रायपुर में बढ़ा रात का तापमान

रायपुर में रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 20.8 और अधिकतम 32.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान भी औसत से 3 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार 26 फरवरी को जिले के एक दो स्थानों पर बारिश की संभावना है।

सरगुजा

सरगुजा संभाग में दिन और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। अंबिकापुर का न्यूनतम पारा सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था। यहां तापमान 16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री रहा। जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। 25 फरवरी को सरगुजा और जशपुर में हल्क बारिश के आसरा है। वही 26 को संभाग के सभी जिले में बारिश होगी।

प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान की स्थिति।
प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान की स्थिति।

बिलासपुर में रात का तापमान औसत से 2 डिग्री ज्यादा

बिलासपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान औसत से ज्यादा है। यहां रात का तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, दिन का तापमान सामान्यहा। दिन का पारा 32 डिग्री रहा। यहां रात का तापमान 18.6 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 25 फरवरी को रायगढ़ और कोरबा जिले में हल्की बूदांबांदी के आसार है। वही 26 को बिलासपुर संभाग के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है।

शहरों में रात का तापमान

शहरन्यूनतम तापमानसामान्य से अंतर
रायपुर20.8 डिग्री+ 3 डिग्री
रायपुर (माना)19.7 डिग्री+3 डिग्री
बिलासपुर18.6 डिग्री+2 डिग्री
अंबिकापुर16 डिग्री+3 डिग्री
पेंड्रा18.2 डिग्री+4 डिग्री
दुर्ग18 डिग्री+1 डिग्री
राजनांदगांव21 डिग्री+6 डिग्री
जगदलपुर18.1डिग्री+2 डिग्री

बस्तर में होगी बारिश

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक 24 और 25 फरवरी को बस्तर संभाग के सभी जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। 24 फरवरी को बस्तर ,दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर में बारिश की संभावना है। वहीं, 25 फरवरी को बस्तर संभाग के सभी जिलों में बारिश का अनुमान है।

कम होगा प्रदेश का तापमान

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले 2 दिनों में सरगुजा , बिलासपुर ,दुर्ग और रायपुर संभाग में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट के आसार है। प्रदेशभर में नमीयुक्त हवा से दिन का तापमान भी कम होगा ।

Related posts

Amit Shah Live Bastar Pandum: बस्तर की संस्कृति पुरे भारत का गौरव है: अमित शाह

News Desk

Pakistan’s Midnight Airstrike: अफ़ग़ानिस्तान में पाकिस्तान की आधी रात को एयरस्ट्राइक: 28 TTP लड़ाके ढेर, तालिबान ने दी पलटवार की चेतावनी

News Desk

CM विष्णुदेव साय का बड़ा संदेश, बोले- गांवों का विकास ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव

News Desk