cgdemandium.com
छत्तीसगढ़राजनीति और सामुदायिक कार्यक्रम

DGP और CS की राज्यपाल रमेन डेका ने ली बैठक

3934396 untitled 40 copy

रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में राज्यपाल ने प्रशासन, कानून व्यवस्था, आदिवासी क्षेत्रों में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, आपदा प्रबंधन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी ली।

राज्यपाल डेका ने राज्य में कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए वामपंथ उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जो नक्सली समर्पण कर रहें है उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए उपाय करेंऔर प्राथमिकता से उन्हें आश्रय उपलब्ध कराया जाये। इन क्षेत्रों के लोगों को केन्द्र एवं राज्य शासन की शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाये। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक रूप से संचार व्यवस्था की जाए ताकि यहां के निवासी दूसरे क्षेत्रों के विकास एवं गतिविधियों के बारे में जान सकें।

जुनेजा ने पिछले पांच वर्षो में राज्य में होने वाले बड़ी घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया। राज्यपाल ने मानव तस्करी रोकने के लिए किए गए उपायों, नये न्याय अधिनियम लागू करने के लिए पुलिस द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुलिस को शारीरिक रूप से चुस्त रहना चाहिए और जनता से मित्रवत् व्यवहार करना चाहिए। पुलिस विभाग में लंबे समय तक पद खाली न रहें और रिक्त पदों पर भर्ती त्वरित रूप से होना चाहिए।

Related posts

छत्तीसगढ़ में प्रशिक्षु SI पर गिरी गाज, बिना अनुमति जुए के फड़ पर रेड करने पर निलंबित

News Desk

रायपुर के पेंट गोदाम में आग: केमिकल के बक्सों में लगी आग तो उठने लगी बड़ी-बड़ी लपटें, एक महिला कर्मचारी झुलसी

News Desk

BJP छत्तीसगढ़ ने प्रकोष्ठों के संयोजक और सह-संयोजकों की नियुक्ति की; देखें पूरी सूची

News Desk