cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

बस्तर कांकेर : श्रीरामलला दर्शन के लिए जिले से 72 दर्शनार्थियों का दल हुआ रवाना

1721721737 26c3eab37447426d8e93

दल को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

उत्तर बस्तर कांकेर, 23 जुलाई 2024 राज्य शासन द्वारा शुरू की गई श्रीरामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जिले के नागरिकों को अयोध्या धाम दर्शन का लाभ मिल रहा है। इसी क्रम में आज कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा जिले के 72 दर्शनार्थियों को लेकर जा रही बसों को सुबह 07 बजे लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर से हरी झंडी दिखाकर दुर्ग रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर मत्स्य कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री रामचरण कोर्राम, दिलीप जायसवाल तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी सुमित अग्रवाल भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि जिले से श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत दूसरे चरण की यात्रा के लिए लॉटरी के माध्यम से दर्शनार्थियों का चयन किया गया था, जिसे आज 02 अनुरक्षक के साथ 74 लोगों को रवाना किया गया। उल्लेखनीय है कि श्रीरामलला दर्शन के लिए जिले से आज दूसरा दल रवाना हुआ। इसके पहले एक दल 26 जून को रवाना हुआ था जो 30 जून को वापस लौट आया। सभी दर्शनार्थियों ने प्रदेश सरकार की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया था।

Related posts

CM साय आज रथयात्रा में होंगे शामिल, बगिया में रात्रि विश्राम समेत कई कार्यक्रम तय

News Desk

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: रजिस्टर्ड डाक का दौर खत्म, स्पीड से पहुंचेगा नोटिस, देखें पुरी जानकारी

News Desk

डिप्टी CM विजय शर्मा ने पुनर्वास नीति सुझाव के लिये मेल आईडी, गूगल फॉर्म किया जारी, कहा माओवादी बताएं अपनी पुनर्वास नीति में वह क्या चाहते हैं

Muskan Sharma