cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

मुरूम खदान में डूबा युवक, मौत

3668883 untitled 21 copy

दुर्ग: दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में उम्दा हाउसिंग बोर्ड के पास एक मुरूम खदान में डूबने से 21 साल के युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ दुर्ग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को ढूंढकर पानी से बाहर निकाला। पुरानी भिलाई पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड उम्दा भिलाई 3 में काफी पुरानी मुरुम खदान है। खदान काफी गहरा है और वहां पानी भरा हुआ है। पदुम नगर भिलाई 3 निवासी इजलाल अहमद का बेटा हिलाल अहमद शनिवार शाम को नमाज अदा करने वहीं पास के मस्जिद में गया था। हिलाल की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वो रात में मस्जिद बंद होने तक वहीं रुक गया।

Related posts

पिता की मौत के बाद मां ने भी छोड़ा, नशे की लत में फंसे मासूम को SP अंकिता शर्मा ने दिलाई नई उम्मीद

News Desk

एआई आधारित अलर्ट सिस्टम से जंगलों की सुरक्षा हुई और मजबूत

News Desk

छत्तीसगढ़ में तबादलों पर बैन : 6 फरवरी 2026 तक लागू रहेगा प्रतिबंध, सरकार का फैसला

News Desk