cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

हमारा संकल्प पत्र संविधान की तरह पवित्र: सीएम विष्णुदेव साय

3669339 untitled 27 copy

रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र मोदी की गारंटी नाम से जारी किया। इसे लेकर रायपुर स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि हमारा संकल्प पत्र संविधान की तरह पवित्र है।उन्होंने कहा कि देश में 3 करोड़ मकान बनेंगे, जो आम लोगों को मिलेंगे।साय ने कहा कि संकल्प पत्र में जो बातें आई हैं

वह तो सिर्फ ट्रेलर है। जब तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे तो गरीबी मुक्त भारत और विकसित भारत की यात्रा शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा आज नवरात्रि में माता कात्यायनी का दिन है, उनके दोनों हाथ में कमल है, इससे पावन संयोग क्या हो सकता है. सोने पर सुहागा ये कि हमारे संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की भी जयंती भी आज ही है।

Related posts

छत्तीसगढ़ में तीजा पर्व 2024: तिथि, महत्व और विशेष परंपराएं

Muskan Sharma

भिलाई निगम का बड़ा फैसला, आबादी के हिसाब से तय होंगी दुकानों की दरें

News Desk

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से बन सकता है 16 लाख रुपये का फंड, जानिए कैसे करें निवेश

News Desk