cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज अंधड़ और बारिश का यलो अलर्ट:अधिकतम तापमान घटेगा; 3-4 दिनों में प्रदेश के बाकी हिस्सों में एक्टिव होगा मानसून

img 5869 1

छत्तीसगढ़ में आज से मानसून की गतिविधियां बढ़ेंगी। जिससे प्रदेश के कई जिलों के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आएगी। इसके साथ ही आज कई स्थानों में हल्की बारिश होने की संभावना हैं। रायपुर में भी आज हल्की बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मानसून के आगमन के बाद से लगातार ही प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही हैं। जानकारी के मुताबिक आज भी प्रदेश के कई स्थानों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

गर्मी से मिली राहत :
 
इसके साथ ही मौसम विभाग ने अंधड़ चलने और बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी किया हैं। वहीं एक ओर शनिवार की रात राजधानी सहित कई जिलों में बादल छाए रहे, साथ ही आंधी-तूफान चल रहा हैं। तो कही पर हल्की बारिश हो रही थी। ऐसे में इस बीच बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली हैं।  

अधिकतम तापमान गिरावट :

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के मध्य और दक्षिण भागों में आने वाले 3 दिनों में यहां के अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डीग्री सेल्ससियस तक की गिरावट होगी। जिसके बाद से मौसम में कोई विषेश परिवर्तन नहीं होगी। इसके अलावा आज प्रदेश के सरगुजा संभाग के अंतर्गत आने वाले कुछ जिलों के एक दो स्थानों पर ग्रीष्म लहर चलने के आसार हैं। वहीं राजधानी रायपुर सहित बिलासपुर, बस्तर,  और दुर्ग संभाग में आगामी 2 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

Related posts

फ्रेंडशिप डे पर जानें भीष्म की सीख, चार तरह के दोस्तों की पहचान

News Desk

जिला पंचायत सदस्यों का पंचायती राज व्यवस्था पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, ग्राम डगनिया स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र में प्रशिक्षण हुआ समापन

News Desk

कवर्धा में चरवाहा रहस्यमयी तरीके से गायब, बाघ के हमले की आशंका से दहशत में पूरा क्षेत्र

News Desk