cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

मौसम अपडेट: अगले तीन दिनों तक भारी बारिश, कवर्धा सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम अपडेट: अगले तीन दिनों तक भारी बारिश, कवर्धा सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी


रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बीते कुछ दिनों से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। शुक्रवार की रात भी रायपुर और आसपास के जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि प्रदेश में अगले तीन दिनों तक लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। विभाग ने बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है और 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान

रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, मुंगेली, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

लोगों को सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बिजली गिरने की भी आशंका है। विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि खराब मौसम में घर से बाहर निकलने से बचें। यदि यात्रा कर रहे हों तो खुले मैदान या पेड़ के नीचे रुकने से परहेज करें।

shrikant 50x33 1 scaled



Related posts

Raksha Bandhan 2026: 27 या 28 अगस्त? जानें राखी बांधने की सही तारीख और शुभ मुहूर्त

News Desk

खाद, बीज और कृषि ऋण की बेहतर व्यवस्था से किसानों को मिल रहा आर्थिक संबल

News Desk

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मिले आईटीआई स्टूडेंट्स से

Muskan Sharma