cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मिले आईटीआई स्टूडेंट्स से

3819636 untitled 80 copy

रायपुर । उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज बिलासपुर जिले के कोनी स्थित आदर्श आईटीआई का निरीक्षण किया। वर्तमान में लगभग 1200 विद्यार्थी इसमें विभिन्न प्रकार के 33 ट्रेडों में पढ़ाई कर रहे हैं। शर्मा ने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर पढ़ाई कर रहे बच्चों से बातचीत की। उन्होंने इस संस्थान के विकास को लेकर अधिकारियों की बैठक भी ली। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से सलाह लेकर इस प्राचीन संस्थान की गरिमा को पुनःस्थापित करने के लिए एक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान एवं कलेक्टर अवनीश शरण सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

शनि-मंगल का केंद्र योग 1 सितंबर से, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

News Desk

बस्तर में घटा नक्सल प्रभाव, 400 सुरक्षा कैंप अब बनेंगे विकास के नए केंद्र

News Desk

5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले दूसरे CM बने पुष्कर सिंह धामी, कई बड़े फैसलों का जिक्र

News Desk