cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धात्योहार और विशेष दिनधार्मिक त्योहारपंडरियासमाचार और कार्यक्रमस्थानीय समाचार

विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी ने रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों और समाज के गणमान्य लोगों को बांधी राखी

IMG 20240820 WA0011

कवर्धा। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा पंडरिया प्रखंड में रक्षाबंधन का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दुर्गा वाहिनी की बहनों ने पुलिस जवानों, व्यापारी बंधुओं और हिंदू समाज के प्रमुख व्यक्तियों को राखी बांधकर मिठाई खिलाई। घर से दूर रहकर अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे पुलिस जवानों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। उन्होंने बहनों को आशीर्वाद स्वरूप अपनी शुभकामनाएँ दीं।

IMG 20240820 WA0008 रक्षाबंधन

इस कार्यक्रम में जिला मातृशक्ति संयोजिका श्रीमती पार्वती यादव, प्रखंड संयोजिका श्रीमती सीमा ताम्रकार, सह संयोजिका श्रीमती पुष्पा चौबे और श्रीमती मिनिता सिंह ठाकुर शामिल हुईं। दुर्गा वाहिनी की ओर से संयोजिका कुमारी पूर्णिमा निषाद, सह संयोजिका कुमारी दुर्गा सोनी, कुमारी संतोषी सारथी और कुमारी मंजू नेताम ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

रक्षाबंधन

इसके साथ ही विश्व हिंदू परिषद प्रखंड पंडरिया के उपाध्यक्ष श्री ईश्वर जयसवाल, श्री रामकुमार यादव और अर्चक पुरोहित श्री बद्री सुक्ला भी इस आयोजन में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया और भाई-बहन के इस पवित्र बंधन को मजबूती से निभाने का संकल्प लिया।

Related posts

नवरात्रि में बाल भिक्षावृत्ति रोकने विशेष अभियान, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें सूचना

News Desk

ड्यूटी के दौरान क्या हुआ था? कबीरधाम में तीन आरक्षकों की अचानक बर्खास्तगी ने किए कई सवाल खड़े !

News Desk

कलेक्टर ने ली बैकर्स की बैठक : कैश परिवहन के लिए वाहन में बैकर्स को क्यूआर कोर्ड चस्पा करना होगा अनिवार्य ईएसएसएस से स्कैन करते ही क्यूआर कोर्ड से निकल जाएगी पूरी जानकारी

Muskan Sharma