cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

होटल के रूम नंबर 416 में वाणी गोयल की हत्या

3855048 untitled 1 copy

रायपुर। रायपुर के जेल रोड स्थित बेबीलोन होटल के रूम नंबर 416 में वाणी गोयल की हत्या हुई थी। उसके पुरुष मित्र विशाल ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद वह वहां से चला गया। लेकिन उसे भरोसा नहीं हुआ तो वह दो बार होटल में आकर युवती के मरने की पुष्टि की। इसके बाद वह आखिरी बार शाम छह बजे होटल से निकल गया। सूरजपुर निवासी विशाल पांच जुलाई को रायपुर आ गया था। मदरसा जाने निकला किशोर लापता  घर से निकलते समय उसने अपने भाई से कहा था कि वह या तो वाणी को साथ लेकर आएगा या फिर कुछ कर के आएगा। हालांकि युवती की हत्या के बाद वह खुद रेलवे ट्रैक पर खुदकुशी कर ली। युवती की पीएम रिपोर्ट नहीं आई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मरने से पहले काफी संघर्ष हुआ है। वाणी अपने बचाव के लिए चिल्ला भी रही थी, लेकिन विशाल ने उसका मुंह दबा दिया। पुलिस की जानकारी में सामने आया है कि विशाल पांच जुलाई को शिवानंद नगर में रहने वाली अपनी दीदी-जीजा के घर बिना बताए सुबह पहुंचा था। जब बहन ने पूछा तो उसने जरूरी काम होना बताया। इसके बाद वह वहां रूका रहा। छह जुलाई को सुबह 11 बजे वह घर से निकला और लगभग 12 बजे होटल बेलीलोन इन के बाहर पहुंचा। जब तक वाणी गोयल नहीं आई तब तक वह इंतजार कर रहा था। लगभग दोपहर 1:30 बजे वाणी वहां आती है और दोनों होटल में जाते हैं।

वाणी आनलाइन पेंमेंट करती है। रूम बुक करवाती है। इसके बाद दोनों कमरे में चले जाते हैं। शाम चार बजे के लगभग विशाल अकेले बाहर निकालता है। दीदी के घर जाता है। 15 मिनट के बाद कपड़े बदलकर फिर होटल आता है। रूम में जाता है और फिर 10 मिनट बाद बाहर निकल जाता है। 20 मिनट के बाद वह युवती जिंदा तो नहीं उसे देखने के लिए फिर होटल पहुंचता है। छह बजे के लगभग वह वहां से निकल जाता है। इसके बाद उसकी बाडी रेलवे ट्रैक पर मिलती है।

Related posts

सरकार का अनुरोध ठुकराकर राहुल गांधी बोले, पहले इन मुद्दों पर होगी चर्चा तभी सदन चलेगा

News Desk

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्वविजेता बनने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

News Desk

छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) रिजल्ट पर बड़ा अपडेट: 9 मई से पहले आ सकते हैं 10वीं और 12वीं के नतीजे, तैयारियां अंतिम चरण में

News Desk