cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़विविध ख़बरें

माननीय विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री के द्वारा #एक-पेड़ मॉं-के-नाम# Plant4Mother अभियान का शुभारंभ कवर्धा वनमंडल से किया गया।

IMG 20240709 WA0000



माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा दिनांक 05.06.2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर #एक-पेड़ मॉं-के-नाम# Plant4Mother प्रारंभ किया गया है जो मूलतः वृक्षारोपण अभियान है। इस अभियान के तहत् देश में सितंबर, 2024 तक 80 करोड़ एवं मार्च, 2025 तक 140 करोड़ वृक्षों के रोपण का लक्ष्य प्रस्तावित है। भारत सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा इस हेतु merilife.nic.in नामक वेबपोर्टल तैयार किया गया है जिसमें अभियान संबंधी जानकारी की नियमित प्रविष्टि की जा रही है।

 आज दिनांक  माननीय विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री के द्वारा #एक-पेड़ मॉं-के-नाम अभियान का शुभारंभ कवर्धा वनमंडल से किया गया। इस अवसर पर , कवर्धा,  जन्मेजय महोबे, कलेक्टर कबीरधाम, अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक, कबीरधाम, कवर्धा, स्काऊट गाईड के सदस्य एवं हरितिमा गु्रप के सदस्य के साथ-साथ अन्य गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर माननीय  विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री के द्वारा निःशुल्क पौधा वितरण हेतु स्ट्राईक फोर्स वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। श्री शर्मा के द्वारा उद्बोधन में कहा गया कि निःशुल्क पौधा प्राप्त करने के लिए विभाग द्वार क्यू.आर. कोड जारी किये गये है जिससे स्कैन करके पौधा प्राप्त किया जा सकता है इसके साथ ही 03 सम्पर्क नंबर भी जारी किया है जिसमें सोमवार से शुक्रवार तक पौधा के लिए मांग किया जायेगा तथा शनिवार एवं रविवार को पौधा वितरण किया जायेगा।

Related posts

पटेल (मरार) समाज का शपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल, समनापुर को 50 लाख की भवन निर्माण, जोराताल में शाकंभरी चौक निर्माण की घोषणा

News Desk

सुपरसोनिक स्पीड से सटीक निशाना, ब्रह्मोस क्यों बनी रूस की पसंद? जानिए इसकी पूरी कहानी

News Desk

मानसून ट्रैकरछत्तीसगढ़ में आज हैवी रेन का ऑरेंज अलर्ट:सरगुजा संभाग में हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अब तक 160.9 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी

Muskan Sharma