कवर्धा | जल शक्ति केंद्रीय मंत्री डॉ राज भूषण चौधरी आज कवर्धा प्रवास पर रहेंगे। जारी प्रोटोकाल अनुसार 18 जून को अपरान्ह 2.30 बजे स्वामी विवेकानन्द एयरपोर्ट रायपुर से निकल कर अपरान्ह 4.30 बजे कवर्धा पहुंचेंगे। यहां वे कृषि विज्ञान केंद्र, नेवारी में पीएम किसान सम्मान निधि योजना 17वीं किश्त का किसानों के खाते में हस्तांतरण करेंगे। शाम 6.30 बजे कृषि विज्ञान केंद्र, नेवारी से प्रस्थान कर रात्रि 8.30 बजे रायपुर सर्किट हॉउस पहुंचेंगे तथा रात्रि 9.20 बजे वापस दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। कवर्धा प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा उनके साथ रहेंगे।
[pdf-embedder url=”https://cgdemandium-com.stackstaging.com/wp-content/uploads/2024/06/union-minister.pdf” title=”union minister”]
