cgdemandium.com
छत्तीसगढ़राजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचार

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर के 3 दिवसीय प्रवास के बाद दिल्ली रवाना, भाजपा नेताओं के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह रायपुर के 3 दिवसीय प्रवास के बाद दिल्ली रवाना,

छत्तीसगढ़ में अपने प्रवास के समापन के बाद, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को रायपुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं द्वारा सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने श्री शाह से भेंट की और उनके साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस मौके पर पार्टी के आगामी चुनावों और संगठनात्मक मामलों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

श्री शाह के इस दौरे को भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर नगरीय निकाय और पंचायत के आगामी चुनावों के संदर्भ में। भाजपा नेताओं ने उन्हें छत्तीसगढ़ में पार्टी की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी और शाह जी ने उन्हें जीत के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर के 3 दिवसीय प्रवास के बाद दिल्ली रवाना, भाजपा नेताओं के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की

विदाई के समय श्री शाह ने सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया और उन्हें आगामी चुनौतियों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, संगठन महामंत्री पवन साय, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहार जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक गुरू खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा, राजेश मूणत, धरम लाल कौशिक, अमर अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल पर 17 महाविद्यालयों के लिए 80 करोड़ स्वीकृत

Muskan Sharma

Delhi-Mumbai Expressway Route: 6 राज्यों से गुजरेगा 1380 KM का एक्सप्रेसवे, जानें गुरुग्राम से मुंबई तक पूरा रूट

News Desk

CG राज्योत्सव में आसमान में दिखेगा रोमांचक नजारा, सारंग एयर शो की तैयारियों की समीक्षा

News Desk