cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

दो युवक खारून नदी में डूबे: एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

दो युवक खारून नदी में डूबे: एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी


रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में खारून नदी के पास स्थित एनीकेट में पिकनिक मनाने गए दो युवक नदी में डूब गए, जिसमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की तलाश अभी भी जारी है। यह दुखद घटना 27 अप्रैल, रविवार को घटित हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र थे। अर्जुन यादव और भूपेश नामक ये युवक एनीकेट के पास खारून नदी में नहाने उतरे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वे पानी में डूब गए।

घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने मुजगहन थाने में सूचना दी, जिसके बाद SDRF (State Disaster Response Force) की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। इस दौरान एक युवक, अर्जुन यादव का शव नदी से बाहर निकाला गया। मृतक युवक का पहचान नया रायपुर निवासी अर्जुन यादव के रूप में हुई है।

रात के अंधेरे के कारण सर्च ऑपरेशन को अगले दिन सुबह तक स्थगित किया गया। पुलिस द्वारा दूसरे युवक भूपेश की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, भूपेश लाभांडी का निवासी है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



Related posts

विवाद के बाद बदले सुर! पीएम मोदी पर टिप्पणी करने वाली रुचिका ने मांगी माफी, वीडियो हुआ वायरल

News Desk

औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ा कदम, छत्तीसगढ़ में बनेंगे 4 नए औद्योगिक पार्क

News Desk

मेहनत, हुनर और सरकारी सहयोग से बदली कमलेश की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’

News Desk