cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : 30 अप्रैल को 101 जोड़े लेंगे सात फेरे, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे शामिल

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : 30 अप्रैल को 101 जोड़े लेंगे सात फेरे, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे शामिल


कवर्धा। गांधी मैदान कवर्धा में 30 अप्रैल को राज्य शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कबीरधाम जिले के 101 नवदंप्त जोड़े विवाह के शुभ बंधन में बंधेगे। मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद संतोष पाण्डेय, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष बिशेसर पटेल, कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, पूर्व विधायक डॉ. सियाराम साहू, मोतिराम चंद्रवंशी, अशोक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, राजेन्द्र चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी मुख्यअतिथि के तौर पर शामिल होंगे और नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के हितग्राही वर और कन्या पक्ष तथा उनके निकटतम संबंधियों को उनके निवास स्थल से विवाह स्थल, कवर्धा में वर और वधु पक्ष को ठहराने के लिए बनाएं गए अलग-अलग व्यवस्था सहित विवाह की तैयारियों की पूरी विस्तार से समीक्षा की।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि सुबह 08 बजे से गांधी मैदान में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। ततपश्चात 09 बजे वीर सावरकर भवन से दुल्हों की बारत गांधी मैदान के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष कवर्धा सुषमा बघेल, बोड़ला बालका वर्मा, पडरिया नंदनी साहू, सहसपुर लोहारा दुर्गा सिंह, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, सुमित्रा पटेल, डॉ. बीरेन्द्र साहू, पूर्णिमा साहू, राजकुमार मेरावी, दीपा धुर्वे, रोशन दुबे, राजकुमारी साहू, अन्नपूर्णा चंद्राकर, राजेश्वरी घृतलहरे, गंगा साहू, ललिता धुर्वे नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।



Related posts

लाख पालन को बढ़ावा देने हेतु बेर पौधों का किया जावेगा रोपणलाख एक प्राकृतिक राल है जो केरिया लक्का नामक कीट अपनी सुरक्षा हेतु शरीर से स्त्राव करता है।

Muskan Sharma

विधानसभा में बच्चों का उत्साही भ्रमण, रीजनल साइंस सेंटर और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिली नई दिशा

News Desk

कबीरधाम में 59 मेधावी छात्राओं को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी 3.45 लाख की सहायता

Muskan Sharma