cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में टमाटर से भरी ट्रक को हाईवा ने मारी टक्कर, ग्रामीणों ने की लूट

3858235 untitled 21 copy

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में एक टमाटर से भरी ट्रक को हाईवा ने टक्कर मार दिया. इस घटना में हाईवा चालक और परिचालक ट्रक के अंदर बुरी तरह फंस गए, जिन्हें पुलिस और आस पास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. वहीं सड़क पर बिखरे टमाटर बटोरने के लिए लोगों की होड़ मच गई. यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाना के अंतर्गत गांव अर्जूनी और खैरताल के पास हुई. राहत की बात रही कि किसी को गंभीर चोंट नहीं आई. मामूली चोटों के इलाज के लिए दोनों को अस्पताल ले जाया गया है.

बता दें, भाटापारा से बलौदाबाजार मुख्य मार्ग की सड़क खराब है, जिसपर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने से यह हादसा हुआ है. इससे पहले भी इस सड़क पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है. इसके बाद भी ना तो सड़क की हालत में सुधार देखने को मिल रहा और ना ही रफ्तार में कमी आई. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

 

Related posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की उपस्थिति में आज सवेरे यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में सतत् योजना के अंतर्गत कम्प्रेस्ड बायो गैस के उत्पादन के लिए त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़ में यूपीएससी मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण प्रतिभागियों को बड़ी सौगात, एक लाख रुपये की मिलेगी प्रोत्साहन राशि

News Desk

निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को मंत्रियों सहित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विदाई दी, समारोह में निवर्तमान राज्यपाल ने दिया संबोधन

Muskan Sharma